MP News: विधानसभा चुनाव से पहले पटवारी व अन्य भर्ती में गड़बड़ी का मामला मध्य प्रदेश में गरमाया हुआ हैं. कांग्रेस इस मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरने में जुटी हुई है. तो वहीं, अब सरकार युवाओं को भ्रमित करने का आरोप कांग्रेस पर लगा रहीं हैं.

एक तरफ कल कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन हुआ. वहीं, अब उस प्रदर्शन और सरकार द्वारा नियुक्तियों पर अस्थाई रोक के खिलाफ चयनित छात्र दर-दर भड़क रहें हैं. सभी चयनित छात्र गुहार लगाने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंचे, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

गृह मंत्री ने चयनित छात्रों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिलाया कि जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया को रोका नहीं जाएगा. उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ डर्टी पॉलिटिक्स करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के खिलाफ प्रदर्शन की बात भी कही. देंखे वीडियो

क्या है पूरा मामला-

बता दें कि पटवारी परीक्षा रिजल्ट का विरोध इसलिए शुरू हुआ क्योंकि ग्वालियर में बीजेपी विधायक संजीव कुशवाहा के NRI कॉलेज के सेंटर से ही पटवारी परीक्षा में टॉप 10 छात्रों में 7 इसी कॉलेज में परीक्षा देकर टॉपर बने. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप हैं कि आंसर शीट पहले ही लीक कर दी गई थी. इस मामले को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सबसे पहले उठाया. जिसके बाद से इस मुद्दे पर सियासत काफी तेज है.