महाराष्ट्र के नासिक शहर में शनिवार तड़के एक बस के कंटेनर से टकरा जाने और उसमें आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 24 लोग घायल हो गए। दुर्घटना औरंगाबाद में सुबह करीब 5 बजे हुई। औरंगाबाद में एक निजी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी जिसकी वजह से कुछ ही मिनटों में उसमें आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, "सभी घायलों का नासिक में इलाज किया जा रहा है। सरकार घायलों के सभी चिकित्सा खर्च वहन करेगी।"
वहीं, "गुजरात के सीएम ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता घायलों को इलाज मुहैया कराना है। अस्पताल में उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
दुर्घटनास्थल के पास रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, "घटना मेरे घर के पास हुई। यहां भारी वाहन दौड़ते हैं। घटना के बाद बस में आग लग गई और इसमें कई लोग जल गए। हमने देखा लेकिन हम कुछ नहीं कर सके। अग्निशमन विभाग के लोग और पुलिस बाद में आए।"
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। इस निजी बस, के 'स्लीपर' कोच में लगभग 30 यात्री सबार थे। नंदूर नाका पर बस और टैंकर की टक्कर हुई और कुछ ही मिनटों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल होने वालों में ज्यादातर बस यात्री थे। उन्होंने बताया कि टैंकर धुले से मुंबई जा रहा था।
वहीं इस लग्जरी बस में 30 लोग यवतमाल से रवाना हुए थे और 19 लोग बीच में बस में सवार हुए थे। उनकी लोगों की पहचान की जा रही है।