केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र में मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा में सतर्कता बरतने को कहा है।  

केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा कि पत्र में यह भी लिखा गया अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा रद्द कर दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने यह पत्र राजस्थान के सांसदों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना फैलने की आशंका जताये जाने के बाद  लिखा था। 

वहीं भारत जोड़ो यात्रा अब राजस्थान का पड़ाव पार कर हरियाणा में पहुँच गई। हरियाणा के नूंह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये मत सोचिए कि ये नई लड़ाई है, ये लड़ाई हजारों साल पुरानी है। 

भारत सरकार भी चीन में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए  सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना पर हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। बैठक करेंगे जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई बड़े अफसर शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि कोरोना के दर्ज हो रहे मामलों का सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएं, जिससे ये पता चल सके कि कोरोना का कोई नया वेरिएंट तो नहीं। वहीं अगर नया वेरिएंट सामने आता है तो उसे ट्रैक किया जा सके।