राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्कूली शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिये 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चयनित शिक्षकों में मध्यप्रदेश से रायसेन जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ के शिक्षक नीरज सक्सेना और शाजापुर ज़िले के ओमप्रकाश पाटीदार को भी शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया ।

चुने गए शिक्षकों में देशभर के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग हर साल 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।