नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने राहुल गांधी को नया समन जारी कर तलब किया है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 13 या 14 जून को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं। साथ ही सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी भी 8 जून को ईडी के सामने पेश हो सकती हैं।
National Herald case: Enforcement Directorate issues fresh summons to Rahul Gandhi
— ANI Digital (@ani_digital) June 3, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/X85Ep4Qvd9#NationalHeraldCase #RahulGandhi #ED pic.twitter.com/8cdRToiAYj
सोनिया गांधी को भी किया तलब-
लेकिन फ़िलहाल सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित है। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी थी। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ दिनों से सिलसिलेवार बैठकें कर रही है। सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले इन बैठकों में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह खुलासा किया कि उनमें से कुछ संक्रमित थे।
सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। जिसके बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने अब खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जायेंगी। सुरजेवाला को उम्मीद है कि सोनिया आठ जून से पहले ठीक हो जायेंगी।
बता दें कि 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में जांच शुरू होने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है। सुरजेवाला ने कहा कि दो-तीन दिनों में उनकी तबियत ठीक होने की उम्मीद है, जिसके बाद वह 8 जून को ED के सामने पेश होंगी।
यह भी पढ़े: