महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां पिछले 24 घंटों में 24 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद यहां हंगामा मच गया।  मृतकों में 12 नवजात भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, घटना नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में हुई। यहां अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि ये मौतें दवाओं की कमी के कारण हुईं।

नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के अधीक्षक एसआर वाकोडे ने कहा कि वालों में अधिकतर मरीज़ ही थे। जिन्हें गंभीर हालत में यहां लाया गया था। हालांकि, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नामित कंपनी से दवा खरीदनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दवा नहीं खरीदी जा सकी।

जब यह खबर सामने आई, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता विकास लवांडे ने ट्विटर पर कहा कि राज्य सरकार की ओर से आपूर्ति की कमी के कारण 24 घंटे में नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 लोगों की मौत हो गई। सरकार को त्योहारों और आयोजनों का विज्ञापन करने में शर्म आनी चाहिए।

दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कृपया उन्हें मृत न कहें, ये राज्य सरकार की पूरी लापरवाही के कारण असंवैधानिक हत्याएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रभाव कार्यक्रम या विदेशी दौरों के आयोजन में व्यस्त रहने का आरोप लगाया। कहा कि वे भूल गये हैं कि उनका मूल काम राज्य की सेवा करना है।