वोटों और राज्यों में सत्ता ही नहीं बल्कि चंदे के मामले में भी भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को पिछले सालभर में कांग्रेस के मुकाबले 6 गुना ज्यादा चंदा मिला है। देश के आठ राष्ट्रीय दलों में से चार की आय व्यय रिपोर्ट निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक की है। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 2021 22 में केंद्र और कई राज्यों में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी को 614.53 करोड रुपये चंदे के तौर पर • मिले। ये सभी आंकड़े 20 हजार रुपये से ज्यादा की धनराशि एकमुश्त देने वालों के मद में मिली है।

आयोग को भेजी रिपोर्ट में राजनीतिक दल सिर्फ 20,000 रुपये या इससे ज्यादा एकमुश्त चंदा देने वालों का ब्यौरा ही आयोग को भेजते हैं। इसमें व्यक्तिगत तौर पर 20 हजार कम का योगदान करने वालों से मिली रकम की आय का ब्यौरा नहीं होता है। 21-22 की अवधि में कांग्रेस को सिर्फ 95.86 करोड और आम आदमी पार्टी को 44.54 करोड रुपये मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 43 लाख रुपये प्राप्त हुए। केरल में सत्तारूढ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी (सीपीएम) को 10 करोड पांच लाख रुपये का चंदा मिला है।