देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 3,000 का आंकड़ा पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 752 नए केस मिले हैं।

कोरोना से चार रोगियों की मौतें हुई हैं। कल 640 मामले एक मौत दर्ज की गई थी। अब एक्टिव केस 3,420 हो गये हैं। आंकड़ों के अनुसार, 17 राज्यों में कोवि के एक्टिव मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसमें केरल (266), कर्नाटक (70), महाराष्ट्र (15), तमिलनाडु (13) और गुजरात (12) जैसे राज्य शामिल हैं।

हर एक घंटे में कम से कम 26 से 27 लोग संक्रमित हो रहे हैं जिसकी वजह से अब एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। सबसे अधिक चिंता कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की वजह से बढ़ रही है. माना जाता है कि संक्रमण में यह उछाल JN.1 के कारण है, जो कोविड के ओमिक्रॉन संस्करण के वंश से है। 

मामलों में वर्तमान वृद्धि का कारण सर्दियों के मौसम के दौरान श्वसन वायरस के संचरण में वृद्धि भी है। ज्यादातर मामले हल्के रूप में है। वर्तमान में लगभग 41 देशों में सब वेरिएंट का संक्रमण पाया जा चुका है।