दुनियाभर में अमीरों की तादाद बढ़ रही है। भारत में भी करोड़पतियों की लिस्ट में लगातार नए नाम शामिल होते जा रहे हैं। लेकिन अमीरों के भारत छोड़कर दूसरा ठिकाना तलाशने की दर में भी जोरदार इजाफा हुआ है। हेनले एंड पार्टनर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर में भारत के 8,000 करोड़पतियों ने देश छोड़ा है। इस आंकड़े के साथ अब भारत अमीरों के पलायन के मामले में टॉप 3 देशों में शामिल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि शीर्ष अमीरों की लिस्ट में भारतीय उद्योगपतियों का डंका बज रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रईसों का देश से मोहभंग होता नजर आ रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि साल 2022 में ही हजारों करोड़ पतियों ने भारत को टाटा बोल दिया है। न एंड पार्टनर्स ने अपनी रिपोर्ट में ये खुलासा किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रूस, जबकि दूसरे नंबर पर चीन का नाम आता है।
हाई नेटवर्थ वालों का पलायन
कोविड महामारी के दौर में हाई नेटवर्थ वाले लोगों के देश छोड़ने के प्लान पर कुछ ब्रेक लग गया था, लेकिन अब फिर से अमीरों ने विदेशों में बसने का फैसला कर लिया है और ताजा आंकड़ा इस बात का उदाहरण है। गौरतलब है कि हाई नेटवर्थ वाले लोगों में ऐसे अमीर शामिल होते हैं, जिनके पास एक मिलियन डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति होती है।