चार पांच साल पहले आई बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' की कहानी हर रोज दिल्ली पुलिस को 'साक्षात' देखनी पड़ रही है । बहुचर्चित श्रध्दा मर्डर केस के आरोपी आफताब यह सीन दिखा रहा है। जिस तरह उस फिल्म में नायक करता था वैसे ही कॉन्फिडेंस के साथ आफताब भी पुलिस का सामना कर रहा है।
दरअसल, फिल्म का नया विजय सालगांवकर अपने परिवार के साथ पणजी जाता है। होटल में पाव भाजी खाता है। सिनेमाहॉल जाकर परिवार के साथ फिल्म देखता है। बाबाजी का सत्संग सुनता है। वापस आकर सबको सत्संग में सुनी कहानियां भी सुनाता है। जब पुलिस पूछताछ करती है तो विजय और उसका पूरा परिवार बड़े कॉन्फिडेंस से ये बात बताता है।
पुलिस हर तरीके से कोशिश करती है लेकिन हर बार उन्हें यही कहानी सुनने को मिलती है। यही तरीका आरोपी आफताब पूनावाला का है। उससे सच उगलवाने के लिए रोहिणी की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। इस दौरान आफताब ने पूछे गए सवालों का अनुमान लगाया और उनके जवाब की प्रैक्टिस की। पुलिस उसके
पॉलीग्राफ टेस्ट से कुछ खास जानकारी नहीं जुटा
पाई है बताते हैं कि वह शातिराना तरीके से टेस्ट के दौरान खांस देता है। अब नार्कों की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक जांचकर्ता के हवाले से कहा गया है कि आफताब ने कुछ सवालों के जवाब में कॉन्फिडेंस से झूठ बोला और जांचकर्ताओं को बॉलीवुड फिल्म दृश्यम की याद दिला दी।
ब्रेक के दौरान एक पुलिस वाले उससे मजाक में पूछा कि क्या उसने दृश्यम फिल्म देखी है, जिस पर वह बस मुस्कुराया। आफताब का एक बार और पॉलीग्राफ टेस्ट होने की संभावना है। लेकिन अब पुलिस की जांच उसके नार्को टेस्ट पर निर्भर करेगी। ज्ञात हो कि हाल में दृश्यम का पार्ट टू भी रिलीज हो गया है।
कुछ सवालों पर दिखा तनाव: सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर के बारे में सवालों के जवाब देते हुए तनाव के लक्षण दिखाए, जिनकी उसने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। वहीं जब भी उससे इस मामले से हटकर कोई सवाल पूछा जाता, जैसे कि भारत के राष्ट्रपति या फिल्म के पात्रों का नाम तो उसकी रीडिंग सामान्य रही।