कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार 16 फरवरी कोg केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमें कल जानकारी मिली कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं। यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स विभाग ने वसूली के लिए 210 करोड़ रुपये मांगे हैं।
कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई टैक्स 2018-2019 से संबंधित नोटिस को लेकर की गई है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि हमें कल (15 फरवरी) सूचना मिली कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए गए चेक स्वीकार नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच में हमने पाया कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इनकम टैक्स ने रुपये वसूले हैं। वसूली के लिए 210 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। क्राउडफंडिंग का पैसा हमारे खाते में जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को ठप्प करने के समान है।