गृहमंत्री अमित शाह देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दे पर लोकसभा में अपनी बात कह रहे थे। ठीक उनके वक्तव्य के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने उन्हें बीच में टोक दिया जिसके बाद गृहमंत्री काफी गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा, “दादा, यदि आप भाषण देना चाहते हैं, तो मैं बैठ जाऊँगा। आप बोल सकते हो। इतने सीनियर सांसद होने के नाते, इस तरह की टोका-टोकी करना ना आपके पद के लिए अच्छा है और न ही आपकी सीनियरटी के लिए।”

लोकसभा की कार्रवाई की ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके बाद जब अध्यक्ष ओम बिरला ने गृह मंत्री से जारी रखने का आग्रह किया, तो उन्होंने कहा: “ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को समझें ( जिस पर चर्चा की जा रही थी)।”

इसके बाद फिर से TMC  सांसद ने फिर कहा " आप इतना क्रोधित क्यों होते हैं? जिस पर अमित शाह ने कहा, "क्रोधित नहीं होता समझाता ङूं, कई बार समझाना पड़ता है बड़ों को भी।”
इसके बाद गृह मंत्री ने देश में नशीली दवाओं के खतरे के बारे में बात करते हुए कहा कि दवाओं के खिलाफ लड़ाई नाजुक रूप से तैयार की गई है। उन्होंने राज्यों से राजनीति को परे रखते हुए केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस खतरे से लड़ने का आग्रह किया।

मंत्री ने कहा, "ड्रग एडिक्ट्स को पीड़ितों के रूप में माना जाना चाहिए और हमें उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए।"