पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है। इस बीच दो बच्चों की मां ग्वालियर की अंजू (35) अपने ससुराल राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह (29) से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई। दोनों की दोस्ती फेसबुक से होने की बात बताई जा रही है
अब अंजू ने वीडियो जारी करके कहा है कि मैं पाकिस्तान में हूं। लीगल तरीके से आई हूं। अपने प्यार के पास हूं। मैं सेफ हूं। जैसे आई हूं वैसे ही वापिस भी आऊंगी। इसको मुद्दा न बनाएं।
नसरूल्लाह निजी स्कूल में शिक्षक है। पाकिस्तान अथॉरिटी ने इस बारे में भारतीय उच्चाधिकारियों को तलब किया तब मामले का खुलासा हुआ। महिला के दो बच्चे हैं। इनमें एक छह साल का लड़का व 14 साल की लड़की है। हालांकि दोनों बच्चे पिता के पास हैं।
महिला के पति ने बताया कि अंजू से उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसकी पत्नी 20 जुलाई को घर से चली गई। उसने पत्नी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया। रविवार को दिन में फोन कर उसने बताया कि मैं यहां लाहौर में अपनी सहेली के पास आ गई हूं। तीन चार दिन बाद वापस आ जाऊंगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंजू ने वर्ष 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। पति से जयपुर की कहकर गई थी। पाकिस्तान अथॉरिटी ने रविवार को भारतीय अथॉरिटी से इस संबंध में जानकारी मांगी, तब हमने जांच की। यह महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में कैसे आई? इसकी जांच की जा रही है।