प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीना रिफाइनरी परिसर में ₹49 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स एवं ₹1800 करोड़ की विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को सांची स्तूप की लघु संरचना भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने उदबोधन में बदलते बुंदेलखंड के साथ बदलते मध्य प्रदेश और भारत को रेखांकित करते हुए विपक्षी गठबंधन पर भी तीखा हमला किया।
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में हर देशवासी ने अपने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो, हमें विदेशों से कम से कम चीजें मंगानी पड़ें।
पीएम ने आगे कहा, जब मध्य प्रदेश की पहचान पिछड़े राज्यों में से एक के रूप में की जाती थी। आजादी के बाद, जिन्होंने यहां शासन किया सबसे लंबे समय तक सांसद रहे, उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और अपराध के अलावा कुछ नहीं दिया।'
किसी भी देश या फिर किसी भी राज्य के विकास के लिए जरूरी है कि पूरी पारदर्शिता से शासन चले, भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे। भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर अब स्वतंत्र होने के स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरू किया है। कोई भी देश, जब ऐसा ठान लेता है, तो उसका कायाकल्प होना शुरू हो जाता है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और शुरू की जा रही अन्य विकास पहल से मध्य प्रदेश की प्रगति को गति मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा, "बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। इसे बीना और बेतवा दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है।" "आज बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा... आधुनिक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बीना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे यहां नए उद्योग आएंगे और एमएसएमई को अवसर मिलेंगे और युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।"
पुरानी पीढ़ी के लोगों को याद होगा कि कैसे कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा था। भाजपा सरकार में प्रदेश के हर गांव तक सड़क और हर घर में बिजली पहुंच रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीयों को जाता है। यह हमारे देश की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है। जी20 प्रतिनिधि हमारे देश की विविधता और विरासत से प्रभावित थे। वसुधैव कुटुम्बकम की एक तस्वीर हमने G20 Summit के दौरान भी देखी है।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इस इंडी गठबंधन के पास कोई नेता नहीं है...उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर भी फैसला किया है। इंडी गठबंधन 'सनातन' संस्कृति को खत्म करने के संकल्प के साथ आया है। एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश को समाज को विभाजित करने में जुटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है और नेतृत्व पर भी भ्रम है। मुंबई की मीटिंग में घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा, उसकी नीति और रणनीति बना दी है उन्होंने अपना हिडन एजेंडा भी तय कर लिया है। ये घमंडिया गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिन विचारों, संस्कारों, परंपराओं ने हजारों सालों से जोड़ा है, उसे तबाह कर दो।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जिस सनातन से प्रेरित होकर देवी अहिल्या बाई होलकर ने देश के कोने कोने में सामाजिक कार्य किए, नारी उत्थान के कार्य किए, ये घमंडिया गठबंधन उस सनातन को, संस्कारों को समाप्त करने का संकल्प लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिस सनातन को गांधी जी ने जीवन पर्यंत माना। इंडी गठबंधन के घमंडिया लोग उस सनातन परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं।