Attack On Kumar Vishwas: मशहूर कवि कुमार विश्वास के काफिले पर हमले की खबर सामने आई है. गाजियाबाद से अलीगढ़ जाते समय कुमार विश्वास के काफिले के साथ इस तरह की घटना घटी.
ख़बरों के मुताबिक, आज दोपहर अज्ञात कार सवार ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. इस घटना की जानकारी खुद कुमार विश्वास ने भी ट्विटर के जरिए दी.
कुमार विश्वास की कार पर हमला-
कुमार विश्वास ने जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा, आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की. जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया. पुलिस को रिपोर्ट कर दी है. कारण पता नहीं चल पाया हैं.