त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है, अक्तूबर महीने के आने वाले 11 दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरे की धूम रहेगी। इस मौके पर अलग- अलग राज्यों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टी है। दुर्गा पूजा पर कई राज्यों में 25, 26 और 27 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 

आरबीआई की ओर से जारी बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 23 और 24 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी है। इसके अलावा अक्तूबर के बचे दस दिनों में लक्ष्मी पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे। 

दरअसल अक्तूबर के बचे हुए 11 दिनों में (21 से 31 अक्तूबर के बीच) आठ दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि अलग अलग राज्यो में यह छुट्टि प्रभावी होंगी। मगर बैंक छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं हर दिन की तरह काम करती रहेंगी। ऐसे में आप अपना काम निपटाने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।