भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2 बजे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ही अहमदाबाद पहुँच चुके हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। साथ ही करब तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता तथा साधु-संत और महंत भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा। बताया जा रहा है कि 16 विधायकों का मंत्री बनना तय है। हालांकि चुनाव से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल के नाम पर अभी संशय बना हुआ है।

गुजरात में भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा को इस बार 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। निर्दलीय को तीन और सपा को एक सीट पर जीत मिली है।