जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल को (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है। BSF ने सीमा पार से घुसपैठ की सात कोशिशें नाकाम करते हुए 7 घुसपैठिय़ों को मार गिराया है। साथ ही बड़ी मात्रा में अस्त्र शस्त्र भी बरामद किये हैं। 

BSF के आईजी, डीके बूरा ने जम्मू-कशमीर में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हालिया कार्रवाई में 7 घुसपैठिय़ों को मार गिराया गया है। इस दौरान 4 एके 47 राइफल, 7 पिस्टल और करीब 2-3 ऑपरेशन के दौरान करीब 50 लाख की हेराइन बरामद हुई है।

आईजी, डीके बूरा ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं कह सकता हूं कि हमारा बॉर्डर सुरक्षित है और आगे आने वाले समय में हम इसी तरह मेहनत करते रहेंगे। सर्दियों के मौसम में घुसपैठ की आशंका बाद जाती है। इसे देखते हुए BSF अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।