लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू की गई क्राउडफंडिंग के 48 घंटों में पार्टी को एक लाख 13 हजार लोगों ने डोनेट किया है। डोनेट फॉर देश के तहत कांग्रेस को करीब तीन करोड़ रुपये का चंदा मिला है। पार्टी को सबसे ज्यादा डोनेशन महाराष्ट्र से मिला है, जहां करीब 56 लाख लोगों ने चंदा दिया। इसके बाद राजस्थान (26 लाख), दिल्ली ( 19 ), यूपी (19 लाख) और कर्नाटक (18 लाख) दानदाता हैं। अभियान की शुरूआत अध्यक्ष खरगे ने 1.38 के दान के साथ की थी।

कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के दो लक्ष्य हैं- ज्यादा पब्लिक फंड और ज्यादा पब्लिक पार्टिसिपेशन । कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ पर पार्टी 138, 1380, 13,800 और 1,38,000 रुपये का चंदा ले रही है, लोग इससे ज्यादा डोनेट करना चाहें तो कर सकते हैं।

पार्टी को सबसे ज्यादा 138 रुपये का ही चंदा मिला है। सिर्फ 32 लोगों ने ही एक लाख 38 हजार का चंदा दिया है। इसके अलावा 626 लोगों ने 13 हजार 800 रुपये दिये हैं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद सांसद राहुल गांधी के हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट और टोपी जैसे सामान भी बेचेने का निर्णय लिया है।

राहुल समेत गहलोत और दिग्विजय ने दिए 1.38 लाख
एक लाख 38 हजार रुपये का चंदा देने वालों में मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सीपी जोशी, निरंजन पटनायक, सुशील कुमार शिंदे, टीएस सिंहदेव, जयराम रमेश और पवन खेड़ा का नाम शामिल है। वहीं कार्यसमिति सदस्य दिग्विजय सिंह ने 1380 रूपये पार्टी को भेजे हैं।