करीब आठ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव 24 के लिए भाजपा के सामने कांग्रेस को ही सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले कराए जा रहे सर्वे रिपोर्ट आने के बाद लग रहा है कि लोगों की नजर में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए टेंशन वाली भी खबर यह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 45 फीसदी वोट पाने वाले एनडीए अलायंस सर्वे में 43 वोट ही पाता दिख रहा है। जबकि कांग्रेस वाला इंडिया गठबंधन 41 प्रतिशत के आंकड़े के पास पहुंच गया है। गौरतलब है कि हाल में लद्दाख दौरे पर राहुल गांधी ने दावा किया था कि कांग्रेस चुनाव में भाजपा को हरा देगी। 

मिंट के सर्वे के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को आराम से बहुमत मिलता दिख रहा लेकिन ये जरूर है कि देश की जनता ये मान रही है कि बीजेपी के सामने कांग्रेस ही चुनौती दे सकती है। जबकि इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। हालांकि वोटों में महज 2 फीसदी के अंतर के बावजूद एडीए को 306 सीटों का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन 193 के आंकड़ेपर सिमटती दिख रही है। अन्य को 44 सीटों का अनुमान लगाया है।