कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' नाम से एक मुहिम शुरु की है। इस मुहिम के तहत कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। शनिवार को पार्टी ने इस मुहिम की डिटेल्स साझा की और जब इसे टेस्टिंग के लिए खोला गया तो नतीजे बेहद उत्साहवर्धक बताए जा रहे हैं।
इस मुहिम के तहत कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हर पदाधिकारी को पार्टी को 138 रूपये के मल्टीपल के रूप में रुपए की फंडिंग करनी होगी। पार्टी की इस मुहिम की शुरुआत 18 दिसंबर को दिल्ली से होगी। हालांकि शनिवार को कांग्रेस की ओर से इस ऑनलाइन परीक्षण प्रणाली को थोड़ी देर के लिए खोला गया तो करीब डेढ़ हज़ार लोगों ने 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।
2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए इसे कांग्रेस की तैयारी के तौर पर माना जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस मुहिम से जुड़ी सभी डिटेल्स साझा की हैं। अजय माकन ने बताया कि हम Donate for Desh के नाम से एक क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं, जिसे 18 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लॉन्च करेंगे। कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हम देशवासियों से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।
हालांकि इसे लेकर सवाल भी उठाये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को ये लग रहा है कि वो सिर्फ पैसों की कमी के चलते भाजपा से हार रही यही। पार्टी #crowd funding का विचार ले कर आई है। धन तो कांग्रेस जुटा लेगी पर जब तक वह नए विज़न के साथ जनता में नहीं जाएगी तब तक अपेक्षित नतीजे आना मुश्किल हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पैसा कांग्रेस की मूल समस्या नहीं है। असली समस्या है संगठन का न होना। बड़े नेताओं का स्वार्थी होना है।