विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बूपेश बघेल पर कांग्रेस का भरोसा कायम है। पार्टी ने दोनों नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। दोनों को लोकसभा चुनाव के लिए बनाई अहम समिति में शामिल किया गया है।
दरअसल लोकसभा चुनाव-2024 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने 5 सदस्यीय नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने गहलोत और बघेल दोनों को शामिल किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने इस समिति का गठन किया है।
यह समिति लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठबंधन के मामलों के लिए गठित की गई है। इसे राष्ट्रीय गठबंधन समिति का नाम दिया गया है। जिसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केअलावा सलमान खुर्शीद, मोहन प्रकाश भी शामिल हैं।समिति का संयोजक मुकुल वासनिक को बनाया गया है।
मंगलवार को इंडिया अलायंस की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, जयंत चौधरी, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उससे पहले इस कमेटी की घोषणा की गई है।