नए साल में कांग्रेस नए भवन में प्रवेश करेगी। जनवरी के दूसरे हफ़्ते में कांग्रेस का नया पता 24 अकबर रोड की जगह नवनिर्मित "इंदिरा भवन" होगा। इसका पता 9 कोटला रोड है। यह भवन अब लगभग पूरी तरह तैयार है और फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।
नया भवन छह मंजिला इमारत है। वर्तमान में कांग्रेस का कार्यालय 24, अकबर रोड पर है। यह कार्यालय जनवरी 1978 को मिला था। 24, अकबर रोड, 10 जनपथ से जुड़ा हुआ है। जो सोनिया गांधी का आवास है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सभी इकाइयां इस छह मंजिला इमारत में शिफ्ट होंगी। इमारत दीनदयाल उपाध्यय रोड पर स्थित है और यहीं बीजेपी का भी मुख्यालय है। हालांकि, कांग्रेस ने इसका मुख्य द्वार कोटला रोड की ओर रखा है।
गौरतलब है कि शहरी एवं विकास मंत्रालय ने 26, अकबर रोड, कांग्रेस का सेवादल कार्यालय और 5 रायसीन रोड स्थित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालय सहित लुटियंस के तीन दफ्तरों को खाली करने के लिए नोटिस दिया था। 2015 में इन दफ्तरों का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेज की थी।