देश में अचानक से हो रही मौतों का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा। नया मामला पंजाब से आया है। यहाँ डीएसपी जोगिंदर देसवाल का सुबह जिम में एक्सरसाइज करते हुए निधन हो गया। वे पानीपत जेल में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे।

डीएसपी जोगिंदर देसवाल सुबह लगभग पांच बजे जिम में वर्कआउट करते समय वे अचेत होकर गिर पड़े, जिम में मौजूद लोग देसवाल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी जोगिंदर देसवाल के निधन से पूरा पुलिस महकमा सदमे में है। वहीं अचानक हो रही मौतों पर को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में गुजरात में गरबा खेलने के दौरान ही 24 घंटे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर भी आई थी।  

इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं जहां जिम में वर्कआउट करते हुए या पार्टी में डांस करते हुए अचानक हार्टाअटेक से लोगों ने दम तोड़ दिया हो। कोरोना के बाद से ऐसे मामलों में हुई वृद्धि को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।