राजस्थान की चुनावी रैलियों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित शब्दों पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी करके पनौती और जेबकतरे शब्द के इस्तेमाल पर 25 नवम्बर तक जवाब माँगा है।
चुनाव आयोग ने गुरुवार को राहुल गांधी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। राहुल को यह नोटिस पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिया गया। जिसमें राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती, जेब कतरा और कर्ज माफी को लेकर टिप्पणी की थी।
राहुल गांधी ने 21 नवंबर को राजस्थान में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की थी। अब इस पर आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। इसमें बताया कि मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट नेताओं को राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने से रोकती है। इस नोटिस में मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर राहुल से कारण बताओं स्पष्टीकरण मांगा है।