केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तबियत अचानक बिगड़ गई है। सोमवार को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया है। अभी इस सम्बन्ध में एम्स के ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती हुईं हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन ही निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की थी। वे तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुईं थीं।