पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण के इलाज के लिए महाराष्ट्र के पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत थी। वह स्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।" आपको बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। वह 2007 से 2012 तक सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं।