महादेव ऐप की बात जब भी आती है तो छत्तीसगढ़ के एक 26 साल के युवक का जिक्र बार-बार होता है। महादेव ऐप के पीछे 26 साल का सौरभ चंद्राकर का दिमाग है। इसके जरिए कथित रूप से गैरकानूनी सट्टेबाजी का धंधा चल रहा था। इस घोटाले में अब रणवीर कपूर, कपिल शर्मा समेत कई बॉलीवुड के बड़े सितारों के नाम भी है। जिनसे प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही पूछताछ करने वाला है। महादेव ऐप का करीब 5 हजार करोड़ रुपए का घोटाला बताया जाता है। इसमें अगस्त में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो ओएसडी से पूछताछ हो चुकी है।
दरअसल, रायपुर से कोई तीस किलोमीटर दूर स्थित भिलाई इंडस्ट्रियल सिटी में सौरभ के पिता भिलाई नगर निगम में ग्रेड 4 कर्मचारी थे। उसने लोकल स्कूल में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की। वह महज 17 साल की उम्र में काम करने लगा। वह 12 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में काम कर कमाता था। तब भी वह सट्टा खेलता था।
छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को लगता है कि वह अवैध सट्टेबाजी के साथ क्रिकेट व दुनियाभर के खेलों में रुपए लगाता था। फिर चंद्राकर की मुलाकात महादेव ऐप के दूसरे प्रमोटर रवि उप्पल (50 से हुई। 2017 में जब वह चंद्राकर से मिला, तब तब वह भिलाई, पुणे और बैंगलोर में कई छोटे-मोटे कारोबार कर चुका था। वह एक सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ा और एक ऐप बनाया। 2018 में, गेम को लेकर चंद्राकर की दिलचस्पी से प्रभावित होकर, उप्पल ने उसे अपने साथ जोड़ लिया। कुछ ही महीनों में चंद्राकर ने भिलाई के नेहरू नगर में जूस फैक्ट्री नाम से एक रेस्तरां खोला।
जांच से जुड़े रहे एक अधिकारी ने बताया, वे वहां से रैकेट चला रहे थे। अक्टूबर 2022 में ईडी हरकत में आया और मामला दर्ज किया। उनकी जांच में आरोप लगाया गया कि महादेव ऐप ने तीन पत्ती और पोकर जैसे कई लाइव गेम्स में अवैध सट्टेबाजी, लाइव क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस और अन्य खेलों पर दांव लगाने के अवसर और यहां तक कि भारतीय चुनाव परिणामों पर दांव लगाने के लिए एक ऑनलाइन मंच प्रदान किया। एजेंसी ने चंद्राकर और चप्पल को प्राइमरी प्रमोटर्स के रूप में पहचाना और कहा कि वे दुबई में रहते और काम करते थे।
ईडी के यह दोनों आरोपी कई वेबसाइटों पर कॉन्टैक्ट नंबरों का विज्ञापन करते थे और लोगों को मुनाफे का लालच देते थे। एक बार किसी ने दिलचस्पी दिखाई तो उसे कई सट्टेबाजी साइटों पर भेजा जाता था। 10 महीनों के दौरान, ऊपर वाले बंदे ने सौरभ को कभी नहीं देखा। जैसे-जैसे सौरभ की दौलत बढ़ी, उससे जुड़ी तमाम किवदंतियां बनती गईं। ऊपर वाले युवक ने बताया, हमने सुना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए शेखों को पेमेंट करता था। किसी ने कहा कि उनके पास 40 बॉडीगार्ड्स थे और अब वह बॉलिवुड सेलेब्रिटीज के साथ उठता बैठता है।