बिहार विधानसभा में महिलाओं पर टिप्पणी के बाद विहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। नीतीश कुमार का कहना है कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो मैं माफी मांगता हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ महिला शिक्षा की बात की है। मैंने कुछ गलत कहा हो तो मैं माफी मांगता हूं। मैं खुद से शर्मिंदा हूँ। मैं अपनी आलोचना करता हूं।
मैंने जो कहा था उसे मैं वापस लेता हूं। दरअसल नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहे थे। उनका आशय यह था कि यदि कोई महिला चाहे तो जनसंख्या को नियंत्रित कर सकती है। वह अपने पति को सेक्स करने से रोक दे।
नीतीश कुमार के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। आपको बता दें कि नीतीश कुमार यौन शिक्षा की बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही हल्की भाषा में समझाया था। नीतीश कुमार के इस बयान से सभी महिला विधायकों को काफी ठेस पहुंची। वहीं मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी निंदा भी की गई।
बिहार विधान परिषद की महिला एमएलसी निवेदिता सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुएकहा, कि नीतीश के बयान के बाद वह सदन से बाहर निकल गईं और रोने लगीं। निवेदिता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने जो बातें कहीं, उसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन उन्हें सदन में सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।'