'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, अब फोटो भेजूं क्या?"... ये पूछा है भारत द्वारा भेजे गये चंद्रयान ने। चंद्रयान ने ट्वीट करके यह पूछा तो इस ट्वीट को अब तक 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है। 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। 86 बार कोट किया गया है। 37 बार बुकमार्क किया गया है। इसके अलावा इसे 1.68 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्वीट में जलस यानि जलाने की बात भी है तो यह भी दिलचस्प है। कि चंद्रयान- 3 चंद्रमा की तस्वीरों के जरिए किसे जलाना चाहता है यह बात स्पष्ट नहीं है लेकिन इशारा जरूर है।
दरअसल दुनियाभर के नजर भारत के इस मून मिशन पर लगी है। अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सब बिना पलकें झुकाएं भारत और इसरो की ओर देख रहे हैं। इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब ये मिशन सफल होगा। हो सकता है कुछ को भारत और इसरो की यह सफलता रास न आ रही हो। शायद उन्हें ही जलाने की बात चंद्रयान- 3 कर रहा हो। ज्ञात हो कि 5 अगस्त को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान- 3 पहुंचा था तब उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं।
तब चंद्रयान- 3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 किमी के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। जिसे बाद में घटाकर 170 x 4313 किमी की ऑर्बिट में डाला गया था।