कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें खड़गे अपने ही कार्यकर्ताओं पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। खड़गे इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी।
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के लगातार शोर करने से कांग्रेस अध्यक्ष नाराज़ हो गए। कार्यकर्ताओं के शोर-शराबा करने से नाराज़ मल्लिकार्जुन खड़गे वीडियो में यह कहते दिखे कि “चुप बैठो, सुनना है तो सुनो नहीं तो बाहर जाओ। इस तरह से बात मत करो। आपको मालूम नहीं है? जो ये मीटिंग चल रही है, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का नेता बोल रहा है। और तुम बोलते जा रहे हो। अगर सुनना है तो सुनो नहीं तो अपनी जगह को जाओ।”
बताया जा रहा है कि यह मामला तेलंगाना के कलावाकुर्थी का है, जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। इसी दौरान कार्कर्ताओं के लगातार शोर मचाने के कारण खड़गे अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि अगर मैं प्रधानमंत्री बन गया तो बाहर से काला धन लाऊंगा और सभी को 15 लाख रुपये दूंगा, क्या आपको मिला? क्या प्रधानमंत्री झूठे हैं या सच बोल रहे हैं?'
खड़गे के साथ कार्यकर्काओं के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
RAJA BABOO @2Rajababu नाम के यूजर ने लिखा है,
मैं पहले भी बोलता रहा हूं,खरगे साहब जैसे वरिष्ट नेता को सिर्फ दिखावे के लिए अध्यक्ष का पद दिया गया है। राजस्थान में उनके साथ जो हुआ और उसके जितने भागीदार थे सब टिकट ले गए। कोई निर्णय लेता गांधी परिवार ही हैं इनको सिर्फ दलित अध्यक्ष का तमगा मिला हैं। बस सीताराम केशरी जी याद आ गए
Prahlad Mishra @Prahlad_Misra ने लिखा है, अब तो लड़के जैसे पुराने नेताओं की सभा में डिस्टर्ब करने की योजना बनाने का काम शुरू हो गया होगा जो लोग किसी उद्देश्य से आते हैं उन्हें भाषणों से कुछ मतलब नहीं इसीलिए खड़गे जी ने कहा होगा
त्रिलोक @mittal8691 ने लिखा है, बड़े शर्म की बात है @kharge साहब आपने साबित कर दिया आप @INCIndiaके अध्यक्ष नही हो ,आप मीटिंग में इतना नही कह सके कि आपके सामने INCI पार्टी का अध्यक्ष बोल रहाहै , नेता है बोल कर गुजारा चला लिया और मीटिंग में पब्लिक को धमका भी दिया, कैसे नेता हो,या अध्यक्ष हो, #BJP4IND