खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप पर भारत ने सख्त रुख दिखाया है। भारत ने एक सीनियर कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है। राजयनिक को 5 दिनों के भीतर भारत छोड़ने का कहा गया है।

इससे पहले कनाडा ने एक टॉप भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया था। जिसका भारत ने करारा जवाब देते हुए कुछ ही घंटों बाद कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दे दिया।

विवाद उस समय सामने आया जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कनाडाई संसद में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ होने की आशंका जताई। कनाडा की विदेश मंत्री ने भी कमोबेश यही बातें कहीं थीं।

इसके बाद भारत ने बयान जारी कर कनाडा के आरोपों को न सिर्फ खारिज कर दिया बल्कि कहा कि कनाडा का आरोप लगाया बेहद ही बेतुका और राजनीति से प्रेरित है। अपने फैसले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि  ये फैसला हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाता है।