भारत 5G कनेक्टिविटी की उपलब्धता में अब दुनिया के टॉप-5 देशो में आ गया है। टॉप देशों की लिस्ट में अब भारत का नाम 5वें स्थान पर है। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा टॉप-5 देशों में शामिल हो गया है, जहां 5G कनेक्टिविटी की उपलब्धता सबसे ज्यादा है।
वर्ल्ड स्टैटिस्टिक्स के एक्स हैंडल से जारी ट्वीट के मुताबिक़ भारत ने सबसे ज्यादा 5G उपलब्धता वाले टॉप-5 देशों की लिस्ट में जगह बनाई है। इस लिस्ट में 29.9 फीसद 5G उपलब्धता के साथ भारत 5वें पायदान है। जबकि भारत से आगे सिंगापुर का नाम आता है, जिसके यहां करीब 30 फीसद 5G उपलब्धता हो गई है।
सिंगापुर से पहले तीसरे पायदान पर यूएस है, जिसने अपने यहां 31.1 फीसद लोगों तक 5G कनेक्टिविटी को उपलब्ध करा दिया है। वही 42.9 फीसद के साथ साउथ कोरिया दूसरे पायदान पर है, जबकि Peurto Rico पहले स्थान पर है, उसके देश में 48.4 फीसद लोगों के पास 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध है।
इस लिस्ट में भारत के किसी भी पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का नाम शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन देशों में अभी तक 5G सर्विस को रोलआउट नहीं किया गया है। इस लिस्ट में चीन को शामिल नहीं किया गया है।