Brahmos Maiden Firing At Sea: भारतीय नौसेना को एक बड़ी सफलता मिली है. जिसमें भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक इम्फाल (यार्ड 12706) ने समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में 'बुल्स आई' स्कोर प्राप्त किया. यानी, भारत ने पहली बार किसी जहाज से स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
सफल परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल को इम्फाल (यार्ड 12706) से लॉन्च किया गया था और ब्रह्मोस ने लक्ष्य पर हमला किया. अपने पहले हमले में मिसाइल को नष्ट कर दिया. नौसेना की भाषा में इसे 'बुल्स आई' स्कोरिंग कहा जाता है.
लॉन्च के बाद यह मिसाइल 90 डिग्री घूमती है और दुश्मनों को तबाह कर देती है. इसके साथ ही भारतीय नौसेना के हथियारों में एक नया इजाफा हुआ है. नौसेना की इस सफलता के पीछे बड़ी वजह ये है कि भारत ने पहली बार किसी जहाज पर मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
साथ ही इस बयान में आगे कहा गया कि इस तरह के परीक्षण के जरिए वह यह संदेश देना चाहती है कि भारतीय नौसेना किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए हमेशा तैयार है.
नौसेना को आत्मनिर्भर भारत पर पूरा भरोसा-
मिसाइल को नष्ट करने में स्वदेशी जहाज इम्फाल की सफलता पर प्रकाश डालते हुए नौसेना ने कहा कि यह 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता को भी दर्शाता है. इम्फाल को शामिल करने का निर्णय स्वदेशी हथियारों और प्लेटफार्मों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने पर नौसेना के अटूट फोकस को दर्शाता है.