कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार दोपहर से चल रही मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है। पांचों आतंकी लश्कर ए तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) के बताए जा रहे हैं। मारे गए दो घुसपैठियों में से एक बशीर अहमद मलिक था, जो जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद का एक महत्वपूर्ण चेहरा था। इसे सेना की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके के समनो इलाके में गुरुवार दोपहर को मुठभेड़ शुरू हुई। दूसरे दिन कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। अब कश्मीर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है और क्षेत्र को साफ किया जा रहा है।

आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। आतंकियों की बॉडी ड्रोन कैमरा के जरिए देखी गईं। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि, पांचों आंतकी जिस घर में छिपे हुए थे, क्रॉस फायरिंग के दौरान उसमें आग लग गई।

आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस, और सीआरपीएफ जॉइंट ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलीट स्पेशल फोर्स यूनिट), CRPF और राज्य पुलिस शामिल थी। एनकाउंटर करीब 19 घंटे तक चला।

इससे पहले, 15 नवंबर, बुधवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।  सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घुसपैठियों को मार गिराया। इस जॉइंट अभियान को 'ऑपरेशन काली' नाम दिया गया। यह उसी क्षेत्र में घुसपैठ की दूसरी कोशिश थी।