तृणमूल कांग्रेस की तेज़ तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा की सांसदी खतरे में आ गई है। सवाल के बदले पैसे लेने के आरोप के मामले में एथिक्स कमेटी ने गुरुवार  को महुआ मोइत्रा के खिलाफ निष्कासन की सिफारिश का बहुमत से समर्थन किया है।

एथिक्स कमेटी की बैठक में कमेटी के 10 में से 6 मेंबर्स ने महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने के लिए वोट किया जबकि  4 मेंबर्स ने इसके खिलाफ वोट दिया। कमेटी के अध्यक्ष बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर हैं। इस बैठक में रिपोर्ट स्वीकार की गई है।

एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के मुताबिक़ एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने और दानिश अली के खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश की है। उनके व्यवहार को इतना अपमानजनक/अड़ियल माना गया है।

कमेटी ने महुआ के पासवर्ड शेयर करने को न सिर्फ अनैतिक बल्कि सदन की अवमानना ​​भी माना है। जांच में पाया गया कि महुआ के संसद पोर्टल के लॉगिन का उपयोग जितनी बार किया गया, उसका योग यह नहीं है कि वह कितनी बार या तारीखों में दुबई में थी।