छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला हुआ है। नारायणपुर में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। जबकि दूसरा घायल है।
नारायणपुर में हमला उस समय हुआ जब राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में विष्णुदेव साय को सीएम पद की शपथ दिलायी जानी है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अमदई खदान में नक्सलियों ने यह हमला किया।यहां नक्सलियों ने IED लगाया था। सीएएफ 9वीं बीएन बटालियन के जवान इसकी चपेट में आ गये।
इस हमले में सीएएफ कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए। जबकि कांस्टेबल विनय कुमार साहू घायल हैं। एसपी पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है।
इससे पहले सोमवार को सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। यह धमाका किस्टाराम पुलिस स्टेशन इलाके में हुआ। यहां सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी, तभी ये ब्लास्ट हो गया।