भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है।  स्वीडन के बुडापेस्ट में आयोजित हो रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को आयोजित होगा। 

नीरज ने पहली ही कोशिश में 88.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। नीरज ने मौजूदा सीजन में अपन बेस्ट प्रदर्शन किया है। इससे पहले 88.67 मीटर उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है। वे पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं। पेरिस ओलपिंक का आयोजन अगले साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।

गौरतलब है कि नीरज के पास एक शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका है. अगर वे विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत जाते हैं तो निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बराबरी कर लेंगे। अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अगर नीरज भी गोल्ड जीतते हैं तो वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।