देश की समुद्री सुरक्षा को लेकर सेना को अब एक नया सिपहसालार मिलता दिख रहा है। दरअसल, कोलकाता स्थित गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल बनाया है जो पानी के अंदर खुद से चलने वाली रोबोटिक पनडुब्बी है। जीआरएसई ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि पूरी तरह से स्वदेशी इस पनडुब्बी यानि ङ्क को बंगाल की खाड़ी में उतारा जाएगा। इसमें कई अत्याधुनिक तकनीकें हैं ताकि समुद्र में दुश्मन किसी भी तरह की साजिश रचे तो पता चल जाए। 

समुद्री निगरानी को मैरीटाइम सर्विलांस कहते हैं। अब इस काम में यह क्या ड्रोन मदद करते हैं। खबरों के मुताबिक भारत में बना बेहद किफायती व अत्याधुनिक है, यह समुद्र के अंदर लंबे समय तक खुद-ब-खुद निगरानी करता है। इससे बड़े जहाजों, तकनीकी, यंत्रों और जवानों को लगाने का खर्च बच जाएगा।