घरेलू सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत के बाद अब कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत को लेकर भी अच्छी खबर आई है। ऑयल कंपनियों ने एक सितंबर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमत में 158 रुपए की कटौती की है।
इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है। वहीं कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत पहले 1640 रुपए थी, जो कम होकर 1482 रुपए हो गई है।
हालांकि, आज घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 29 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।