अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर अब पूर्णता की ओर है। आने वाली 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस बीच राममंदिर के मुख्य पुजारी को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में चुना गया। गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित को 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है।
वहीं सोशल मीडिया में मोहित पांडे को लेकर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी वायरल हैं। कांग्रेस नेता हितेंद्र पिठाड़िया ने अपने X हैंडल पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी को लेकर एक अश्लील फोटो पोस्ट किया था। इस पोस्ट के साथ लिखा था- क्या इसे राम मंदिर के पुजारी बना रहे हैं।
अब इस पोस्ट को लेकर हितेंद्र पिठाड़िया के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है। पत्रकार जनक दवे ने इस मामले में अपडेट साझा किया है। जनक दवे के मुताबिक़ राममंदिर के पुजारी बताकर फ़र्ज़ी वीडियो वायरल करने के आरोप में अहमदाबाद साइबर सेल ने कांग्रेस नेता हितेन्द्र पिठाड़िया को गिरफ़्तार किया है। साथ ही IPC 469, 509,IPC 295A और IT act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर हितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी। यूजर्स द्वारा मांग की जा रही थी कि हितेंद्र राम मंदिर के लिए चुने गए पुजारी के ख़िलाफ़ किसी साजिश के तहत फर्जी फोटो उनके बता कर वायरल करके एक प्रॉपगेंडा फैला कर उनको बदनाम कर रहा है। इससे सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत हो रही हैं और शांति व्यवस्था भी खराब हो सकती है।