प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के कैलाश विजयवर्गीय के भतीजे की शादी में शामिल होने पहुंचे। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी और विवाहित जोड़े को आर्शिवाद भी दिया। समारोह में अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए।
स्टेज पर पहुंचते ही नए जोड़े ने पाँव छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। इन्हीं सब के बीच परिवार और नए जोड़े के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। उनके साथ विजयवर्गीय भी खड़े हैं। इस दौरान उन्होनें कुर्ता-प्यजामा के साथ काला कोट पहन रखा है। साथ ही एक मफ्लर कंधे पर टांग रखा है।