मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुए बस हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इसी के साथ पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख-2 लाख रुपये सहायता राशि का एलान किया है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

https://twitter.com/PMOIndia/status/1655810531633266688?s=20

बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुःख जताया हैं। उन्होंने  खरगोन जिले के डोंगरगांव और दंसगा के बीच हुई बस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यतक्तद किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मािओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की।  साथ ही सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि,  गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए एवं सामान्य रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। शासन द्वारा घायलों के नि:शुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। 

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1655803540290392064?s=20

मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी घटना को लेकर गहन दुख जताया साथ ही उन्होंने लिखा है कि खरगोन जिले में हुए बस हादसे में कई यात्रियों के काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति...”

अलावा इसके उन्होंने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार नहीं थे। साथ ही उन्होंने इस घटना को सिर्फ एक हादसा बताया। हादसा खरगोन ठीकरी मार्ग पर हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार, खरगौन के पास बोराड नदी में बस हादसे का शिकार हुई। बोराड नदी पर बने पुल से बस एकाएक बेकाबू होकर नीचे जा गिरी। बस के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 से अधिक घायल हो गए.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार यात्री  घायल भी हुए हैं। यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। यहाँ बोराड नदी के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे जा गिरी। हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल भी हुए है। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है।