संसद का मानसून सत्र आज से शुरु हुआ। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद पहुंचे। यहां पर उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं का अभिवादन किया और उनसे बातचीत भी की जैसे कि सत्र शुरु होने से पहले सभी सांसद एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं।

इसी दौरान पीएम मोदी ने संसद की दीर्घा में ही सोनिया गांधी से भी मुलाक़ात की और उनका हाल जाना। इस पर जवाब देते हुए सोनिया ने कहा मैं ठीक हूं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि चर्चा के लिए बस एक ही मुद्दा है मणिपुर।

इससे पहले कुकी समुदाय की दो मङिलाओं के साथ हुई बद्सलूकी और यौन हिंसा को लेकर पाएम मोदी ने भी दुख जताया। PM मोदी का कहना है, कि ‘मेरा दिल दर्द से भरा है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।’ किसी भी सभ्य समाज के लिए यह घटना शर्मसार करने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। मणिपुर को लेकर मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना से पूरे देश के लोग शर्मिंदा हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।