प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरे पर पीएम ने विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल लोगों से भी मुलाकात की। साथ ही पीएम मोदी ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी बातचीत की।
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में एक जनसंवाद में भी हिस्सा लिया। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने एक महिला की जमकर तारीफ की। दरअसल, कार्यक्रम में चंदादेवी नाम की महिला भाषण दे रही थीं, तभी पीएम ने कहा कि आप बहुत अच्छा भाषण देती हैं, क्या आपने कभी चुनाव लड़ने के बारे में सोचा है।
इसके साथ ही पीएम ने महिला को चुनाव लड़ने का भी ऑफर भी दे डाला। तिस पर महिला ने कहा कि हम चुनाव के बारे में नहीं सोचते और ये सब हमने आपसे ही सीखा है। महिला ने कहा कि हम आपके सामने खड़े हैं और आपके सामने बोल रहे हैं, यह गर्व की बात है।
पीएम मोदी और महिला के बीच संवाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पीएम मोदी ने अपने दौरे पर वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम ने विकासशील भारत संकल्प यात्रा के तहत एक खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।