प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मथुरा पहुंचे। वे यहाँ ब्रज रज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। मथुरा पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भ गृह दर्शन किए और पूजा पाठ की। यह पहला मौका है जब कोई भी प्रधानमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचा है।
पीएम ने हाथों में पुष्प रख श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न करवाई। पीएम मोदी इसके बाद ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना हुए। यहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही अलावा मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे।
मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।
पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी यहां साढ़े तीन घंटे रहेंगे। मथुरा में 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले ब्रज रज उत्सव के साथ ही कृष्ण भक्त मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।