उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में पिछले 13 दिनों से फंसे श्रमिकों 41 मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए चालये जा रहे बचाव अभियान के तहत ड्रिलिंग का काम शुक्रवार को फिर शुरू हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राहत और बचाव अभियान पर अपडेट लिया है।

फोन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीएम मोदी को  बचाव अभियान में आ रही बाधाओं की जानकारी दी। पीएम मोदी ने बातचीत में मुख्यमंत्री धामी को श्रमिकों के टनल से बाहर आयने पर उनके स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ने मजदूरों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी पूछा। इसके अलावा बचाव अभियान में जुटे लोगों की सुरक्षा के बारे में भी निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरों के परिजनों के बारे में भी जानकारी ली और बचाव अभियान में जुटी एजेंसियों के बीच तालमेल की नसीहत दी।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी प्रतिदिन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर टनल में फंसे मजदूरों की सेहत का अपडेट ले रहे हैं। दिवाली के दिन सुरंग धंस जाने की वजह से इसमें 41 मजदूर फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए पिछले 13 दिनों से अभियान चल रहा है।

बचाव अनहियाँ की बात की जाये तो पाइप 47 मीटर तक पहुंच चुका है। अब अभी 16.2 मीटर खुदाई बाकी है। ड्रिलिंग के में कोई नई बाधा नहीं आती है, तो संभवत आज 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा सकता है। वहीं करीब 60 मीटर लंबे पाइप से मजदूरों को बाहर निकलने के लिए पहिये लगे स्ट्रेचर का डेमो भी कर लिया गया है।