प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल को 100वीं बार 'मन की बात' करेंगे। पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का यह 100वां 100वां एपिसोड होगा। मध्यप्रदेश में सभी 53 हजार गांव में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 66 हजार पोलिंग बूथ पर और नगर में सभी वार्डो पर मन की बात सुनने का इंतजाम किया जा रहा है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायती राज दिवस पर रीवा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कही। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।  सीएम शिवराज ने कहा कि  याद रखना मन की बात घर के कमरे में बैठकर नहीं सुनना है। जहां मैदान में व्यवस्था है वहां सुनना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं फिर भी आप से अपील करता हूं हर जगह व्यवस्था की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और प्रशासन भी सारी व्यवस्था कर रहा है मन की बात जरूर सुने।  पौने 11 बजे हम टीवी सेट के सामने बैठेंगे और ठीक 11:00 बजे प्रधानमंत्री जी फिर मन की बात हमसे करके हमारा मार्गदर्शन करेंगे।