सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है। पवित्र स्थान मक्का पहुंचे गुलाम ने वहीं से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आजम शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से अपनी पत्नी सीमा के साथ भारत गए 4 बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है।
गुलाम हैदर ने अपना संदेश इस्लामिक धार्मिक स्थल काबा से भेजा है। हैरानी की बात यह है कि करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में गुलाम ने कहीं भी अपनी पत्नी सीमा का जिक्र तक नहीं किया। वे सिर्फ अपने बच्चों की वापसी की मांग करते दिखे।
पूरे वीडियो संदेश में गुलाम हैदर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से दयनीय अपील की। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी लोगों से भी उनका समर्थन करने की अपील की।
इससे पहले सीमा के पति गुलाम हैदर ने भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी पत्नी सीमा और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने का अनुरोध किया था। वहीं सीमा का कहना है कि वह पिछले 4 साल से गुलाम से अलग रह रही है। शादी के बाद से वह उसके साथ मारपीट करता था। वह उसके साथ बिल्कुल भी नहीं रहना चाहती।
आपको बता दें, कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली और 4 बच्चों की मां सीमा हैदर की साल 2020 में PUBG गेम के जरिए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाले सचिन मीना से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी भी की थी। लेकिन फिर वे अपने-अपने देश लौट गये लेकिन सीमा अपने सचिन के साथ रहना चाहती थी