पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार (15 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की एक प्रति पीएम मोदी को भेंट की।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर भी शेयरकी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''मैंने उन्हें अपनी पु्स्तक 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' की कॉपी दी। वह हमेशा की तरह मेरे प्रति दयालु थे और बाबा (प्रणब मुखर्जी) के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ। धन्यवाद सर।

गौरतलब है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ में  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का लेकर कई दावे किए हैं। इन दावों को लेकर पहले भी काफी सियासत हो चुकी है। मुखर्जी ने पुस्तक में लिखा है कि एक बार उन्होंने पिता (प्रणब मुखर्जी) से सवाल किया कि क्या वो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे? इसको लेकर दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वो (सोनिया गांधी) मुझे पीएम नहीं बनाएगी।